बढ़ी शुगर, दवा या अगली visit को लेकर सवाल है?सोम-शनि · सुबह 8:30-दोपहर 2:00

पहले safety · फिर detail

डायबिटीज में कब urgent help लें?

अगर व्यक्ति बेहोश है, seizure है, साँस लेने में कठिनाई है या तेजी से बिगड़ रहा है, website पढ़ने में समय न लगाएँ—nearest emergency care लें।

01

बहुत high sugar

High sugar के साथ लगातार vomiting, पानी न पी पाना, गहरी या कठिन साँस, बहुत drowsy होना, confusion या ketones हों तो urgent assessment लें—खासकर type 1 diabetes या pregnancy में।

ध्यान रखें: Internet देखकर medicine double या exercise शुरू न करें।
02

होश में low sugar

Glucose 70 mg/dL से कम हो और व्यक्ति होश में हो तथा safely निगल सके, तो 15 g fast-acting glucose लें, 15 मिनट बाद फिर check करें। Low रहे तो दोहराएँ।

ध्यान रखें: Chocolate या high-fat food को preferred first treatment न बनाएँ; absorption slow हो सकता है।
03

Severe low sugar का शक

बेहोशी, seizure, severe confusion या safely निगल न पाना emergency है। जो व्यक्ति निगल नहीं सकता उसे खाना या पानी न दें।

ध्यान रखें: Treating team ने emergency plan या glucagon instructions दिए हों तो वही follow करें।
04

पैर में नया घाव

Open wound, फैलती redness, swelling, pus, fever, काली पड़ती skin या गर्म लाल सूजा पैर prompt assessment मांगता है। Numbness severity छिपा सकती है।

ध्यान रखें: उस जगह पर pressure कम रखें और acid, blade या corn-removal home treatment न लगाएँ।
05

Pregnancy और diabetes

लगातार high glucose, vomiting, ketones, baby movement कम होना, bleeding, severe headache या acute illness में urgent maternity/medical advice लें।

ध्यान रखें: Pregnancy targets और medicine safety usual diabetes care से अलग हैं।

अगला safe step

Emergency के बाद—सही detailed guide।

Sources: ADA Standards of Care 2026, CDC और NIDDK। यह emergency service नहीं है।
Routine question?

Stable readings, report review और long-term plan के लिए question-based guides देखें।

Diabetes guides →
PK
लेखक और मेडिकल रिव्यू

Dr. Pratyush Kumar · DNB Family Medicine, Sir Ganga Ram Hospital · DFID Diabetes Fellowship, CMC Vellore

मेडिकल रिव्यू: अक्टूबर 2026 · General education, individual prescription नहीं।